Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 27, 2022 Tags: , , , , ,

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हो पूर्ण प्रतिबंध, लोगों को करे ज्यादा से ज्यादा जागरूक: मुख्य सचिव

BOL PANIPAT , 27 जुलाई। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक वातावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार इसके यूज पर एक जुलाई से पूर्ण रूप से रोक लगा चुकी है, इसलिए सभी सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इसका इस्तेमाल करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने, भण्डारण करने वालों व वितरण करने वालों की निरन्तर चैकिंग करें ताकि जल्द से जल्द सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन को लेकर विज्ञापनों, सोशल मीडिया, दुकानदार एसोसिएशनों के साथ बैठक कर व अन्य माध्यमों से आम जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का काम करें।

बैठक उपरान्त जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों व आम लोगों का तुरन्त प्रभाव से चालान करें और इसके प्रतिबंध के बारे में जागरूक करें। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बेहद हानिकारक है। यह आमजन के लिए जरूरी शुद्ध वातावरण को प्रदूषित करती है। इसलिए हर नागरिक इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने में अपना सहयोग दे और स्वयं तथा अपने परिचितों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने दें। बैठक में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments