नागरिकों की समस्याओं को दूर करने को लेकर अधिकारियों को और गहराई व समझ से करना होगा कार्य: निगम आयुक्त डॉ. संजय
नागरिकों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा जनता समाधान शिविर: नगराधीश टीनू पोसवाल
समाधान शिविर में खुले मन से लोग पहुंच रहे अपनी समस्याओं को लेकर: डीएसपी सतीश वत्स
समाधान शिविर में सोमवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी 28 समस्याएं हुई प्राप्त हुई, निगम आयुक्त ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश
जिस विभाग की ज्यादा समस्याएं उसकी अन्य विभाग से जिम्मेदारी ज्यादा
BOL PANIPAT , 9 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा प्रदेश भर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर नागरिकों के लिए सार्थक साबित हो रहे है। जिले में इन शिविरों का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निगम आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर आम नागरिक की आशाओं व अपेक्षाओं पर पूर्व तरह से खरा उतर रहा है। विभागों के अधिकारी परिपक्कता से कार्य करके लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। आपसी समन्वय से लोगों के कार्य में स्थिरता दिखाई पडऩे लग रही है।
निगम आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर और गहराई व समझ से कार्य करके जन समस्याओं का निदान करना होगा। निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी दमदार भूमिका निभा कर कसौटी पर खरा उतरने की आवश्यकता है। उनकी मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा से ही बदलाव की झलक दिखाई पड़ेगी।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह लगातार समाधान शिविर पर निगरानी बरत रहे हैं, वे स्वयं वर्चऊल रूप से जुडकऱ भी समाधान शिविर का अपडेट ले चुके हैं। हर शुक्रवार को समाधान शिविर में पहुंचने वाल समस्याओं की समीक्षा की जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य के प्रति और गम्भीरता से अपनी डयूटी निभाएं क्योंकि जिस विभाग की ज्यादा समस्याएं हैं उनकी जवाबदेही ज्यादा होगी।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएसपी हेडक्वाटर सतीश वत्स ने कहा कि अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर इस तरह से कार्य करना चाहिए कि उसका अच्छा परिणाम दिखाई पड़े। इसके लिए उन्हें और प्रयास करने होगे। उन्होंने कहा कि यह समाधान शिविर जनसमस्याओं के निदान को लेकर आयोजित किया जा रहा है। अब यह शिविर सप्ताह में मात्र दो दिन आयोजित हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों को अपनी उपस्थिति का ध्यान रखना चाहिए व दो घण्टे जनता की समस्याओं के समाधान को देना सुनिश्चित करना चाहिए।
समाधान शिविर में सोमवार को पैंशन, क्रिड विभाग, पुलिस विभाग से सम्बंधित 28 समस्याएं विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई प्राप्त हुई। निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान कम से कम समय में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं के प्रति और तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी सूरजमुखी ने प्रशासन से विधवा पेंशन बनाने का अनुरोध किया। निगम आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए। प्रार्थी हेमराज वासी जोंधनखुर्द ने प्रशासन से गांव के तालाब पर किए गए नाजायज कब्जे को हटवाने का अनुरोध किया। प्रशासन ने इस कार्य को लेकर जांच के आदेश दिए। प्रार्थी दिलबाग सिंह वाशी गढ़ी सिकंदरपुर ने मकान में बढ़ते जा रहे गंदे पानी की निकासी करवाने को लेकर प्रशासन से अपील की। निगम संयुक्त आयुक्त ने तत्काल जांच करने की निर्देश दिए। प्रार्थी योगेश वासी गांधी कॉलोनी ने राशन कार्ड बनवाने के बारे में प्रशासन से अपील की। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के अभाव में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, संयुक्त आयुक्त डॉक्टर संजय, पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डीएचओ शार्दुल शंकर, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ सूबे सिंह, पशु चिकित्सक डॉक्टर अशोक लोहान,कृषि विभाग से सहायक सुधीर श्याम, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, हेल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।

Comments