Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाल विवाह व बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या:-एडवोकेट संजय कुमार

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 17, 2024 Tags: , , ,

-समालखा के स्कूलों एवं गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

BOL PANIPAT : एम डी डी आफ इंडिया तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप, शकुंतला पब्लिक स्कूल में बाल यौन दुर्व्यवहार, बाल विवाह मुक्त एवं बाल मजदूरी मुक्त जिला बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रिंसिपल कैलाश कुमार ने कहा कि बाल विवाह के कारण लड़कियों की शिक्षा वहीं की वहीं रुक जाती है जिससे उनका शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा आर्थिक विकास नहीं हो पाता। ऐसे में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के अभियान को चलाकर हम लड़कियों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। तहसील कैंप से इंचार्ज रमेश शर्मा ने कहा कि बाल विवाह कानून एवं बाल मजदूरी कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराकर भी बाल विवाह पर रोक लग सकती है।

जिला समन्वयक एम डी डी आफ इंडिया से संजय कुमार ने कहा कि बाल विवाह, यौन दुर्व्यवहार एवं बाल मजदूरी तीनों ही एक गंभीर समस्या है तथा इन सभी बाल अपराधों को खत्म करने के लिए एम डी डी ऑफ इंडिया संस्था लगातार अनेक हितधारकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है तथा उन हितधारकों के सहयोग के चलते ही हम निरंतर आगे बढते जा रहे हैं। छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने बाल विवाह को मिटाने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर एम डी डी आफ इंडिया से जिला समन्वयक संजय कुमार, सामुदायिक कार्यकर्ता दीपिका, अध्यापक नरेश, राकेश, धर्मपाल, प्रियंका, पूजा, गीता, राजबीर, मनीष, सीमा, विजय पाल, सुनीता, ममता के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Comments