अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस पर बच्चों ने किया टैलेंट का प्रदर्शन.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस के उपलक्ष में टैलेंट हंट का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा प्री– नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया । बच्चों ने कविता, नृत्य, गायन आदि के माध्यम से अपनी अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया । बच्चों ने अच्छे-अच्छे गानों का चयन करके उसके अनुसार अपनी लय, ताल और शरीर की थिरकन द्वारा सबको मोहित किया ।
मिमिक्री में कक्षा पांचवी की साध्वी ने प्रथम स्थान, कक्षा आठवीं से स्नेहा ने द्वितीय स्थान कक्षा सातवीं से जिज्ञासा और कक्षा छठी से नवीशा दोनों ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजयी बच्चों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे बच्चों की रुचि का पता चलता है ताकि फिर बच्चों को इस क्षेत्र में आगे आने का मौका दे सके ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका भविष्य में हर गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन, एडवोकेट मुस्कान जैन शिक्षक गण और विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments