Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा चल रहे विभिन्न सर्टिफ़िकेट कोर्सेज का समापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी (पी जी) कॉलेज में स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर  द्वारा चल रहे विभिन्न सर्टिफ़िकेट कोर्सेज ( ब्यूटी व स्किन केयर, सिलाई- कढ़ाई, नेल आर्ट व मेहँदी) का समापन समारोह आयोजित किया गया। स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा विभिन्न प्रकार के कौशल को बढ़ावा देने वाले सर्टिफिकेट कोर्सेज बच्चों को कराए जाते हैं। समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रतियोगी वातावरण में शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त कौशल को बढ़ावा देने वाले कोर्स अति आवश्यक हो गए है। यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। विद्यार्थियों का सिर्फ सरकारी नौकरियों की तरफ रुझान न हो अपितु वे  स्वावलंबी बने। स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक प्रो अजय पाल सिंह ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ इस प्रतियोगी युग में कौशल संबंधी शिक्षा की अति आवश्यकता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कॉलेज ने उनके कौशल को बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर दिया  जिसे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ ही सीख पाए। इस कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को आय कमाने का अवसर भी प्राप्त हुआ। स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सदस्यों डॉ चेतना, डॉ र्निमला, डॉ स्वाती ,प्रो० राजेश बाला, प्रो० रुहानी शर्मा , प्रो अंशिका और कौशल समन्वयक मिस शालू  का इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग व स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सभी सदस्यों ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह के कौशल को बढ़ावा देने वाले कोर्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments