आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई जो कि हमारी संस्कृति से सम्बन्धित है। हवन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया गया। हवन भी बच्चों द्वारा किया गया। जो की काफी समय से विधिवत प्रतिदिन विद्वान शास्त्री जी की देखरेख में सीख रहे थे। यहां का वातावरण किसी धार्मिक स्थल से कम नहीं लग रहा था। बच्चों द्वारा श्लोकों का एक सुर में उच्चारण और विधिवत पूजा करना अतुलनीय था। इस दिन अध्यापक वर्ग ने बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया । अध्यापकों ने बच्चों के लिए भाषण, प्रार्थना, दोहे, कविता, एकल गीत, नृत्य की प्रस्तुति देते देखकर बच्चों ने खुश होकर तालियां बजाई । बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था ।
बच्चों द्वारा भी हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से संबंधित कुछ पलों को भी प्रदर्शित किया गया।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि हर माता पिता का सपना होता है किन उसका बच्चा महान बने, उनके बडे़-बडे़ सपनों को पूरा करें । इसके लिए अभिभावकों को बच्चों के सामने खुद को आदर्श के रुप में रखना होगा। बच्चे देश का भविष्य है इसलिए हमें बच्चों की शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब मेरे देश का एक -एक बच्चा स्कूल पढ़ने जाएगा और अपना भविष्य बनाएगा।

Comments