Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में नागरिक बगैर किसी संकोच के  रखें अपनी समस्याएं.अधिकारी तत्काल ले संज्ञान: जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 26, 2024 Tags: , , , ,

-रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर भी समाधान शिविर में दस्तक देते शिकायतकर्ता
-समाधान शिविर के प्रति बढ़ रही लोगों की रूचि
-समाधान शिविर में आई 75 समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 26 दिसंबर। हरियाणा सरकार की नई पहल के तहत आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर लोगों को राहत देेने वाले साबित हो रहे है। शिविरों में आम जन मानस बगैर किसी संकोच के अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए पहुंचते है और अधिकारी उनका तत्काल समाधान करते है। आम जन मानस की नजर में सरकार की यह पहल सार्थक साबित हो रही है। गुरूवार को जिला सचिवालय के सभागार में शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने बताया कि शिविर में जो भी व्यक्ति समस्या लेकर पहुंचता है उसकी समस्या का समाधान करने के सार्थक प्रयास किये जाते है।
    मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शिविर में आमजन फैमली आईडी, पैंशन विभाग, निगम, पुलिस और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचता है। इन समस्याओं के निदान को लेकर पूरा प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। शिविर में समस्याएं लेकर पहुंच रहे प्रार्थी भी काफी हद तक संतुष्टï है व सरकार की इस पहल की प्रंशसा भी करते है।
      समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे राम किशन वासी बुढ़श्याम ने पानी के कनेक्शन के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की। जिला परिषद सीईओ ने तत्काल पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा को बगैर किसी देरी के कनह्यक्शन देने के निर्देश दिए।
      प्रार्थी सतकरतार फिसरिज कॉपरेटिव सोसाइटी के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी पर निलामी में भाग लेने के लिए वरीयता न देने बारे अनियमिता बरतने का आरोप लगाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मार्केट कमेटी सचिव को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      एक शिकायतकर्ता हरपाल वासी दीवाना ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके गांव में लाल डोरे के प्लाट की अलग से प्रोपर्टी आईडी बनवाई जायें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      एक अन्य शिकायतकर्ता धर्मबीर वासी हरि नगर ने प्रशासन से निवेदन किया कि उनके मकान की छत के ऊपर से बिजली की तार गुजर रही है जिसके चलते उन्हें दुघर्टना होने का अंदेशा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यूएचबीवीएन के एसई को इस संदर्भ में संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      एक अन्य प्रार्थी गुरदीप वासी उरलाना खुर्द ने प्रशासन से प्रार्थना की कि गांव में ई लाईबे्ररी की सुविधा होनी चाहिए। बहुत से बच्चे परिक्षाओं की तैयारी करते है। उन्हें लाईबे्ररी न होने की स्थिति में असुविधा का सामना करना पड़ता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
    एक अन्य शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जमीन पर कब्जा लेने की गुहार लगाई व उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभाग इस अर्जे को उचित कार्यवाही के लिए भेजा।
      इस मौके नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, इंडस्ट्री अधिकारी रेनु, कोच सुष्मा, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments