Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना स्कीम 2022 के तहत जिले के प्राइवेट हस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2025 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : 6 फरवरी। उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना स्कीम 2022 के तहत जिले के प्राइवेट हस्पताल के प्रतिनिधियों के साथ वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में बैठक की। इस बैठक में सडक पर होने वाले दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार देने बारे निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जो भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति उपचार के लिए हस्पताल में आता है और उसके परिवार का कोई भी सदस्य उसके साथ नही होता है तो प्राइवेट हस्पताल संचालक को बिना किसी देरी के उपचार देना होगा, यदि पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर लेती है तो सारा खर्च वाहन मालिक को देना होगा, यदि किसी कारण वाहन कि पहचान नही है तो स्कीम के तहत उस व्यक्ति के उपचार का खर्च के रूप में सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये हस्पताल को दिए जाएगे। हस्पताल द्वारा उस व्यक्ति का 7 दिन उपचार करना होगा। अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाती है तो स्कीम के तहत परिवार वाले को 2 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है।  सीएमओ  डॉ. आहुजा ने सभी हस्पताल के प्रतिनिधिओ को कहा कि वह अपनी सहमति से एक नोडल अधिकारी बनाए जिसको सरकार इस स्कीम की सभी गतिविधियों के बारे समय समय पर जानकारी दी जा सके।

Comments