Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सीजेएम-सह-सचिव ने किया ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर का निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 29, 2025 Tags: , , , , , , ,

-सेवाओं की गुणवत्ता पर ज़ोर, पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल

BOL PANIPAT , 29 नवंबर। जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण की सीजेएम-सह-सचिव वर्षा शर्मा ने सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य नशामुक्ति उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, केंद्र की कार्यप्रणाली एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन की समीक्षा करना रहा।

   सीजेएम-सह-सचिव ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर तथा ड्यूटी रोस्टर की बारीकी से जाँच की, जो व्यवस्थित और नियमांनुसार पाए गए। उन्होंने मरीजों की काउंसलिंग, देखभाल की निरंतरता तथा उपचार से संबंधित अभिलेख संधारण को समयबद्ध रखने पर विशेष बल दिया।

  उन्होंने काउंसलर्स व स्टाफ नर्सों से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति की राह पर चल रहे प्रत्येक मरीज को सहानुभूतिपूर्ण वातावरण और बेहतर पुनर्वास सुविधाएँ प्रदान की जानी चाहिए। स्टाफ ने उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ जारी रखने का आश्वासन दिया।

   विदित रहे कि जनहित एवं संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि आवश्यक सेवाएँ पारदर्शिता और कुशलता के साथ उपलब्ध कराई जा सकें।

Comments