Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 14, 2025 Tags: , , , ,

-जनता की शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता: अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी

BOL PANIPAT , 14 नवंबर। जिला मुख्यालय और उप-मंडल स्तर पर हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को लेकर निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता शिविर में जो भी शिकायत पहुंचती है, वह सीधे जनता की उम्मीदों से जुड़ी होती है। ऐसे में हर विभाग का दायित्व है कि वह तुरंत संज्ञान लेकर समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करे। जनता की समस्या हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    विवेक चौधरी ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों पर तत्परता से कार्रवाई करने और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि जनता समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि लोगों को शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिल सके।
  समीक्षा बैठक में सीईओ डॉ. किरण, सीएमओ विजय मलिक, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments