जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने शोभा यात्रा हेतु ली महिला मोर्चा की बैठक.
BOL PANIPAT : 19 जनवरी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे उत्साह से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर पानीपत में धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही यात्रा में बढ़ चढ़ कर पूरे उत्साह से भाग ले। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने जी टी रोड स्थित अपने कार्यालय पर जिला महिला मोर्चा की बैठक लेते हुए कहे।
दुष्यंत भट्ट ने जहां पूरे देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह है पानीपत भी इस आनन्द के पल में शामिल है।महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस शोभायात्रा में शामिल होकर राम भक्ति का पुण्य कमाए। उन्होंने कहा की ये यात्रा पिछली सभी शोभा यात्राओं के रिकार्ड ध्वस्त करेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को शोभा यात्रा की जिम्मेदारियां भी लगाई
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु कुकरेजा ने कहा की इस गौरवशाली पल का सहभागी बनना हमारा सौभाग्य है महिला मोर्चा पूरी उमंग तथा उत्साह से यात्रा में भाग लेगा तथा जो भी जिम्मेदारियां दी गई है उनको पूरी निष्ठा से निभाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सुनीता राजपाल, भावना सलूजा, सुषमा वर्मा, अलका शर्मा, पूनम राम देव, कैलाश गुप्ता,सुदेश तथा शीना आदि मौजूद रहे ।

Comments