“प्रीमियर बैंकर” ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन सत्र का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में इंटर्नशिप ईकाई ICT अकादमी एवं इनफोसिस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए “प्रीमियर बैंकर” पर चलाए जा रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन सत्र का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान, माधवी कोऑर्डिनेटर इंटर्नशिप ईकाई , शिखा जुनेजा, सॉफ्ट स्किल ट्रेनर एवं रुचिका बत्रा, डॉ. नीतू मनोचा द्वारा ICT अकादमी से सौमेन नाहा को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया | डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग एक ऐसा विषय है जो कि हम सभी से सम्बंधित है | इस ट्रेनिंग का उद्देश्य यही है कि जो विद्यार्थी बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाना चाहते है उन्हें आवश्यक कौशल एवं ज्ञान मिल सके | सेल की कोऑर्डिनेटर माधवी ने कहा कि ICT अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बैंकिंग और वित्त, डिजिटल बैंकिंग, रिस्क मिटीगेशन आदि के बारे में विस्तार से बताया |विद्यार्थियों को रोज़गारोन्मुखी बनाने के लिए कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस ट्रेनिंग में भी इसी पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है | इस ट्रेनिंग से B.A. और B. Com के लगभग 65 विद्यार्थी लाभान्वित हुए | इस समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने ट्रेनिंग को लेकर अपने अनुभव सांझा किए | इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी ने सभी का धन्यवाद किया |
इस कार्यक्रम में मंच संचालन बी. कॉम तृतीय वर्ष से रिया, श्रुति ने किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचिका बत्रा, शिखा जुनेजा एवं डॉ. नीतू मनोचा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इस अवसर पर नॉन टीचिंग स्टाफ से मिस्टर टिंकू, मिस्टर गणेश, शालू, पूनम एवं पवन आदि का योगदान रहा |

Comments