Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए CODE WAR  प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में CODE WAR  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोडिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्र-छात्राओं को बुनियादी एल्गोरिथम से लेकर अधिक जटिल प्रोग्रामिंग समस्याओं तक विभिन्न कोडिंग चुनौतियों का काम सौंपा गया। कोडिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास बढ़ावा देना है। प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की कॉरपोरेट युग में विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी होना जरूरी है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ- साथ  पाठ्यक्रम से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों में भी हिस्सा लेना जरूरी है। प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर विनय भारती ने किया। प्रतियोगिताओं में  प्रथम चेतन, द्वितीय पायलऋतिक,सावन, तृतीय स्थान पारस ने ग्रहण किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। प्रोफेसर अशवनी गुप्ता ,प्रोफेसर मोहित धीमान , प्रोफेसर नीरू ,प्रोफेसर करुणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments