अभिभावकों और छात्राओ के लिए काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : अभिभावकों और छात्राओ के लिए काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में उर्मिला जैन ने न भाग लिया। काउंसलिंग के दौरान बच्चों को भी अभिभावकों के साथ शामिल किया गया। इस दौरान अभिभावकों को कोरोना काल के दौरान बच्चों में आई मानसिक और शारीरिक विकृति के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें विकृति से किस तरह दूर किया जाए, इसका समाधान बताया। बच्चों को डांटने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों में धैर्य की कमी है तो इस बात का अभिभावक अवश्य ध्यान रखें। बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने के बारे में भी जागरूक किया। शिक्षा के साथ साथ बच्चों के खानपान का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
कहा कि अभिभावक प्रतिदिन बच्चों के साथ पढ़ाई के सिलसिले में दोस्ताना संवाद जरूर करें। इस दौरान मोबाइल छोड़कर शारीरिक व मानसिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए सदैव प्रेरित करें।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि अभिभावक शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर चर्चा ज़रूर करें।
आज का कार्यक्रम परिवारों और स्कूलों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन कदम है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों को आगामी में अपनी रुचि और अपनी क्षमता के अनुसार विशेष चयन करने का सुझाव दिया। छात्राओं के लिए उचित करियर मार्गदर्शन उन्हें उनकी रुचियों, कौशल और आकांक्षाओं के अनुरूप अपने लक्ष्यों की ओर एक स्पष्ट मार्ग प्रशस्त करने में मदद करता है। उन्होंने ने बताया कि करियर काउंसलिंग महज एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक व्यापक प्रक्रिया है जो छात्राओं को उनकी खूबियों को समझने और सही करियर दिशा चुनने में मदद करती है।
इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर विकल्पों से अवगत कराना है।बदलते शैक्षणिक और रोजगार परिदृश्य में यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है।

Comments