डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फिट इंडिया क्विज में दिया अपनी प्रतिभा का परिचय
BOL PANIPAT : भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अधीन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(SAI) द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में फिट इंडिया ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों हेतु ‘फिट इंडिया ऑनलाइन क्विज ‘ का मंच प्रदान किया गया। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग फिटनेस के प्रति जागरूक, शारीरिक और सामाजिक रूप से सक्षम हो सकें, साथ ही आसान जीवन शैली से लेकर दिन- प्रतिदिन के जीवन में सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन कर सकें।

इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए खेल व फिटनेस संबंधी प्रश्नों का उत्तर देते हुए इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विगत दिसम्बर 2022 में बढ़- चढ़कर भाग लिया। कक्षा दसवीं ए-1 की छात्रा मुस्कान व कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रिया रावल ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभागिता दर्ज़ की व राज्य स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इन छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है और सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हमारे बच्चे कड़ी मेहनत करके अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उपलब्धि प्राप्त करेंगे।

Comments