डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा जोनल लेवल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेज़बानी की जाएगी.
BOL PANIPAT: डीएवी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा जोनल लेवल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेज़बानी की जाएगी. डीएवी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा जोनल लेवल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेज़बानी की जाएगी। यह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 25- 26 सितंबर 2024 को स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 500-550 विद्यार्थी प्रतिभागी रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले निम्न है: – गुरूग्राम, कैथल, हिसार, फ़रीदाबाद, पंचकुला, जींद, भिवानी, अंबाला, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments