Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गांव का विकास होगा ज्यादा से ज्यादा : राजकुमार कालीरमन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 6, 2024 Tags: , , , , ,

ग्रामीणों को दिलाई विकसित भारत संकल्प शपथ

BOL PANIPAT , 6 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव नूरपुर मुगलान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजकुमार कालीरमन ने कहा कि समृद्धि व खुशहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। इस मिशन को पूरा करने को लेकर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसी लक्ष्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन किसानों के खेतों के रास्ते कच्चे है को पक्का किया जाएगा। टूटी सड़कों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने मौके पर अनेक लाभार्थियों की पेंशन भी बनवाई।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा की गांव का संपूर्ण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। 100 प्रतिशत तक गांव का विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई।
उन्होंने किसान मजदूर को सरकार द्वारा संचालित की जारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुडा, सरपंच रविता,सतवीर , एसएमओ सोमवीर, डा कमलश,धर्मवीर सिंह,एसडीओ ,देवेंद्र, सीडब्ल्यूडी सुपरवाइजर संगीता, गरिमा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments