डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
BOL PANIPAT , 06 सितंबर। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिलावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुरूप हरियाणा सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों, स्कूल, बोर्ड, निगम कार्यालयों में वीरवार सात सितंबर को अवकाश रहेगा। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में वीरवार सात सितंबर को अवकाश रहेगा ।

Comments