Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी.सी. ने दी जिलेवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2022 Tags: , , , ,

आयुर्वेद के जनक धन्वंतरी की जयंती से होता दीपावली के पर्व का शुभारंभ

BOL PANIPAT , 22 अक्तूबर : डी.सी. सुशील सारवान ने जिलेवासियों को आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती के पावन अवसर धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं । धनतेरस से ही दीपावली के पर्व का शुभारंभ होता है । डी . सी . ने धनतेरस की संध्या पर जिलेवासियों के नाम पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री राम के लंका विजय के उपरांत अयोध्या आगमन का प्रतीक यह त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर आगमन का भी संदेश देता है ।
डीसी ने कहा कि धनतेरस का पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां , समृद्धि व खुशहाली लेकर आए । उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे धनतेरस के पावन पर्व को गरिमा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं । उन्होंने कहा कि देश में धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होती है ।

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं पटाखें

डी.सी. ने धनतेरस से आरंभ होने वाले दीपावली पर्व को लेकर जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और अस्थमा के रोगियों को दिक्कत पेश आती है । पटाखों से जो हानिकारक विषैली गैस निकलती है उसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है । उन्होंने जिलेवासियों से दीपावली पर पटाखों का प्रयोग न करने का संकल्प लेने की अपील भी की । उन्होंने कहा कि पटाखें कई प्रकार से पर्यावरण व हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हैं । इसलिए जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न छोड़ें और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी से मनाएं ।

Comments