Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी ने लगाया तहसील कार्यालय में खुला दरबार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 29, 2023 Tags: , , , ,

फरियादियों की समस्या सुनने उपरान्त संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

BOL PANIPAT : 29 मार्च। डीसी सुशील सारवान बुधवार प्रात: 9 बजे अपने कार्यालय के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तो उन्हें कुछ लोग लघु सचिवालय भू-तल पर स्थित तहसील कार्यालय के बाहर बैठे मिले। इस दौरान डीसी ने फरियादियों को बैठे देखकर तहसील में ही बैठकर लोगों की समस्याएं सुननी आरम्भ कर दी। उन्होंने कालखा गांव से आए कुछ लोगों की जमीन से संबंधित निजी मामले की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीआरओ राजकुमार भौरिया को निशानदेही व अन्य उचित कार्यवाही करने बारे तुरन्त निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी और जिस विभाग से संबंधित थी, उन्हेें समाधान के आदेश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ये सुनिश्चित किया जाए कि उक्त आवेदनकर्ता  की शिकायतों पर गंभीरता से काम हो रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अवकाश पर जाता है, तो उसकी पूर्व अनुमति लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारी की ड्यूटी जन सुनवाई के लिए लगाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर त्वरित किया जाए।

Comments