Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना से सम्बंधित जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की हुई बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 10, 2023 Tags: , , , , ,

-बैठक में एडीसी ने खर्च ब्यौरा संबंधित रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

-जिला  में योजना के तहत  145 के करीब कार्य हो चुके पूर्ण

BOL PANIPAT , 10 अक्टूबर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने योजना के तहत विकास कार्यों पर खर्च की जाने वाली रिपोर्ट का मसौदा 15 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना महत्त्वकांक्षी योजना है जिसमें गांव का विकास भी शहरों की भांति हो रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के पूर्ण होने के पश्चात गांव में विकास का उदगम साफ दिखाई देगा।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत शहरों के पास के कुछ चयनित गांवों को क्लस्टर में वर्गीकृत किया गया है। योजना के तहत 226 कार्य होने हैं जिनमें से 145 के करीब कार्य पूर्ण हो चुके हैं व 59 के करीब कार्यों पर कार्य प्रगति पर है। ये योजना मुख्य तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि प्रसंस्करण, कृषि सेवा, मोबाइल हेल्थ यूनिट, विद्यालय, स्वच्छ पानी की पूर्ति, स्ट्रीट लाइट, के अलावा सर्विसेज सेंटर स्थापित कर गांव को भी शहर जैसा बनाया जाना है। इस योजना पर तेज गति से कार्य हो रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत कौशल विकास को बढ़ावा देना, जिले की आंगनवाडिय़ों का सांैद्रीयकरण करना, सिवाह स्थित नए बस स्टेंड पर वाटर एटीएम लगाने के अलावा बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य केंद्र आदि की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराना प्रमुख है। बैठक में जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने बैठक से सम्बंधित सभी एजेंडों को सिलसिंलेवार प्रस्तुत किया। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, तहसीलदार वीरेंद्र,सौरभ शर्मा, के अलावा अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments