राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा को नकल रहित कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों से परीक्षा की तैयारियो को लेकर वर्चुऊल समीक्षा बैठक
-एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को पानीपत परीक्षा केंद्रों का व एसडीएम समालखा अमित कुमार को समालखा केन्द्रों का नॉडल अधिकारी नियुक्त किया गया
-जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा 4 मई को होगी आयोजित, बनाये गये 7 परीक्षा केंद्र, 2430 अभ्यर्थी देंगे राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा
-परीक्षा केद्रों के आस -पास फोटोस्टेट की दूकाने रहेंगी बंद, धारा 163 लागू
BOL PANIPAT , 30अप्रैल, राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा की तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को प्रदेश के उपायुक्तों से वीडियों कांफ्रैंसिंग के माध्यम से वर्चऊल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 4 मई को होने वाली (राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा) परीक्षा में किसी भी तरह की कोताही ना बरते। परीक्षा को नकल रहित करवाने को लेकर उन्होंने कई जिलों के उपायुक्तों से बात की व तैयारियां के संदर्भ में जानकारी हासिल की। इस मौके पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने भी सुरक्षा के दृष्टिïगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को सफलता पूर्वक कराने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 5 परीक्षा केंद्र पानीपत व 2 परीक्षा केंद्र समालखा के अंतर्गत आते हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 2430 अभ्यर्थी 4 मई को परीक्षा देंगे। जिल में धारा 163 लगा दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने को लेकर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश को पानीपत केन्द्रों का व एसडीएम समालखा अमित कुमार को समालखा केन्द्रों का नॉडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित करवाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के बाहर भीड़ पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आसपास के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। सभी केन्द्रों पर बॉयोमैट्रिक से हाजिरी होगी। केन्द्र में परीक्षा अधीक्षक के अलावा किसी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं हो होगी। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद सीईओ डॉ.किरण सिंह, पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments