Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी पहुंचे सनौली थाना.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 7, 2023 Tags: , , , ,

ओवरलोडिंग वाले वाहनों के करें चालान: डीसी

BOL PANIPAT : 7 मई –डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने रविवार को हरियाणा–उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर लगते सनौली थाना का दौरा कर वहां उपस्थित थाना इंचार्ज को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग की गाड़ियां किसी भी सूरत में आवाजाही ना करें अगर ऐसी गाड़ियां मिलती हैं तो तुरंत प्रभाव से उनके चालान किए जाए और उनको जब्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस बाबत पुलिस अधीक्षक से बैठक कर इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की जा चुकी है। पानीपत जिला में ओवर लोडिंग वाहनों पर विशेष रूप से शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से दुर्घटना होने की भी बहुत ज्यादा आशंका बनी रहती है, इसीलिए इस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।

Comments