आपात स्थिति में जान बचाने को तैयार होगी पानीपत पुलिस
BOL PANIPAT ,25 अक्टूबर। जिला रैडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में पुलिस कर्मियों को सी पीआर व प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देशन में डीएसपी सुरेश कुमार की अगुवाई में यह प्रशिक्षण 24 अक्तूबर से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रवक्ता सोनिया शर्मा ने डमी पर सीपीआर की प्रैक्टिकल डेमो दी। पुलिस कर्मियों को खून रोकने, पट्टी बांधने, टूटी हड्डी को सहारा देने जैसी तकनीकें सिखाई गईं।
एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी थानों के कर्मचारियों को दिया जाएगा।
रैडक्रास सचिव गौरव राम करण ने इसे जीवन रक्षक ज्ञान बताया।

Comments