केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को दें गति :उपायुक्त
-उपायुक्त ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक में जिले में संचालित की जा रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की
-बैठक में विभिन्न एजेण्डों का सम्बंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से किया मंथन
-आयुष्मान कार्ड पोर्टल को खोलने के स्वास्थ विभाग को दिये निर्देश
-सांसद कोष से खर्च हुए पैसा के खर्च का मांगा ब्यौरा
BOL PANIPAT , 4 मार्च। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक सोमवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने सांसद कोष से कराये जा रहे विकास कार्यों की खर्च राशी का ब्यौरा लिया और पिछली बैठक के दौरान शेष बचे कार्यो की समीक्षा की तथा वर्तमान समय में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही महत्त्वकांक्षी योजनाओं की प्रगति को अधिकारियों से जाना। उपायुक्त ने अधिकारियों से सम्बंधित विभागों में संचालित की जा रही योजनाओं की वर्तमान में क्या स्थिति है, कितना कार्य बचता है पर चर्चा की और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त ने बैठक में 29 एजेण्डों को एक-एक कर के संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से मंथन करते हुए और तेजी लाने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्टï्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूअर्बन मिशन-राष्ट्रीय रूअर्बन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, आरजीएसए और स्वामीत्व स्कीम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिड डे मिल स्कीम, समग्र शिक्षा, नैशनल हैल्थ मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, रूरल ग्रामीण पेयजल प्रोग्राम, एग्रीकल्चर मार्केट दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजनाओं की वर्तमान स्थिति क्या है पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
उपायुक्त ने कहा कि कुछ ही समय में किसानों की फसल पक कर तैयार हो जायेगी ऐसी स्थिति में मार्केट कमेटी का खासतौर पर दायित्व बनता है की वो किसानों को मंडी में मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान दे। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान पोर्टल को खोलने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत बन रहीे सडक़ों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक मिले कनैक्शनों व ग्रामीण क्षेत्रों में दिये जा रहे पानी के कनैक्शनों की स्थिति पर भी अधिकारियों से अपडेट लिया।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोशवाल, निगम की संयुक्त-आयुक्त मनी त्यागी, डीईओ कुलदीप सिंह दहिया, डीडीपीओ विशाल पाराशर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments