Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


स्व. देवेन्द्र कुमार छोकरा की 15वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर किया गया आयोजन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT । स्व. देवेन्द्र कुमार छोकरा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को देवेंन्द्र वैष्णो भोजनालय पुरानी सब्जी मण्डी सनौली रोड़ पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें समस्त छोकरा परिवार, पानीपत और रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत के सौजन्य से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में 470 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अनजान लोगों के इलाज में सहयोग किया। इस अवसर शहरी विधायक प्रमोद विज, निगम महापौर कोमल सैनी, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, महामण्डलेश्वर अरुण दास महाराज, 1008 ब्रह्मऋषि महाराज, पार्षद अशोक कटारिया, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, अनेक वार्डों के पार्षद, धार्मिक संस्थाओं के प्रधान, पूर्व पार्षद लोकेश नागरु, मदद बैंक सोसाइटी के प्रधान विक्की बत्रा, आशीष रावल, गौरव चुग, जगदीश बत्रा, हीरा मनचंदा, अमित गुप्ता, हिमांशु शर्मा, चेतन तनेजा, दीपक सलूजा, यश शर्मा ने देवेंद्र कुमार छोकरा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक प्रमोद विज ने कहा अपने पिता की याद में उनके पुत्र तरुण छोकरा हर वर्ष ब्लड कैंप लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं धन्य होते हैं ऐसे बेटे जो अपने पिता के बताएं मार्ग पर चलकर सामाजिक कार्य करते हैं। रक्तदान एक ऐसा दान है जो हम किसी अनजान व्यक्ति के लिए करते हैं। हमें इस मुहिम में बढ़-चढ़‌ कर हिस्सा लेना चाहिए। महापौर कोमल सैनी ने कहा रक्तदान महादान इस दान से बढ़कर कोई भी दान नहीं हो सकता। आज युवाओं में उत्साह देखकर अच्छा लगा। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि एक नई एनर्जी मिलती है।
पूर्व पार्षद तरुण छोकरा एवं समस्त छोकरा परिवार ने बताया कि वे स्व. देवेन्द्र कुमार छोकरा के बताए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने ‘रक्तदान – महादान’ के संकल्प के साथ भारी संख्या में रक्तदान किया।

Comments


Leave a Reply