नवरात्रों पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हुई शुरूआत
-महिलाओं को मजबूत करना सरकार का उद्देश्य: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
-शिक्षा मंत्री ने पानीपत के सिविल हस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लिया भाग
BOL PANIPAT 25 सितंबर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्तिकरण करने की दिशा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है।
एक लाख तक आय वाली प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को योजना के प्रथम चरण के तहत 2100 रूपये प्रति माह का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की यह योजना अहम है। सरकार कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार आए दिन गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा लाने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है, इसी कडी में आज कि योजना से गरीब महिलाओ को आर्थिक लाभ मिलेगा
मंत्री श्री ढांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना का लाभ जरूरतमंद तक पहुचाने के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में पांच हजार करोड़ रूपये का प्रावधान कर लिया था
उन्होने कहा कि पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करके भाजपा के संकल्प पत्र किए वायदे को पुरा किया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का सपना है कि देश कि 50 प्रतिशत महिलाओ को उनका अधिकार मिले इसके लिए वह लगातार प्रयास रत है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के स्लैब को घटाकर देश के लोगो को मंहगाई से निजात दिलाई है, प्रधानमंत्री के इस निर्णय से न केवल विपक्ष दुनिया के देशो को भी बडा झटका लगा है।
कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करके हरियाणा सरकार ने गरीब महिलाओ का सम्मान बढाया है, महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नही है, कडी मेहनत करके महिलाओं ने अपना मुकाम हासिल किया है। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शहरी विधानसभा पानीपत में आए दिन विकास कार्य करवाए जा रहे है, उन्होने कहा शहर के लोगों की सुविधा केलिए आटो मार्किट बनाई जाएगी। सीएमओ डाक्टर विजय मलिक ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, महिला बाल विकास विभाग, आबकारी एवं कराधान की स्टाल लगाई गई तथा योजना का लाभ लेना वाली महिलाओ का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा कैंप लगाकर महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया,पुलिस अधीक्षक भुपेद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डाक्टर पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिह, डीडब्लयूओ जपान सिह हुड्डा, डीटीसी गौरव चहल सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments