Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अहर गांव में पहुचे अयोध्या धाम की श्री हनुमान गढ़ी से धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञानदास जी महाराज।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 22, 2024 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : गांव अहर महादेव गौशाला में धर्म सम्राट परम पूज्य सतगुरु देव महंत ज्ञानदास महाराज का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया ।धर्म सम्राट श्री महंत ज्ञानदास जी महाराज ने  बलवान शर्मा के घर पहुच कर उन्हें आशीर्वाद  दिया । बलवान शर्मा 25 फरवरी  को इसराना मण्डी में आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के अभिनंदन समारोह के आयोजक है। अभिनंदन समारोह में  महंत ज्ञानदास जी महाराज भी शामिल होंगे ।
इस मौके पर बलवान शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी का सिपाही हूं।  सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। हम अपनी बात रख रहे हैं  पार्टी अपने स्तर पर हमारी बात पर  विचार विमर्श करे।  इसराना में 25 फरवरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा । बलवान शर्मा ने कहा कि  करनाल लोकसभा सभा सीट ब्राह्मण सीट है।  वे भी करनाल लोकसभा से टिकट मांग रहे हैं।  इस अवसर पर सोहनलाल, संदीप कुमार, सोमबीर, दिलबाग, सतीश, दलबीर, नेत्रपाल, आदि आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments