Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


दिशान्त अहलावत ने देव रावल को हराकर फाइनल में जगह बनायी.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at May 6, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत क्लब में चल रही 13 वीं वार्षिक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन अहम मुक़ाबले खेले गये आज पॉल सिंह दोचक,सीनियर सिटीजन समाजसेवी एवं उद्योगपति (एग्रीकल्चर के उपयोग आने वाली दवा के निर्माता) द्वारा आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। आज के पुरुष एकल मुकाबले में दिशान्त अहलावत ने देव रावल को हराकर फाइनल में जगह बनायी व अकूल नांदल ने मनोज 15-14,15-14 से हराकर फाइनल में जगह बनायी युगल मुकाबले में कार्तिक मलिक और आदित्य मलिक ने मनीष और विश्वनाथ की जोड़ी को हराकर फ़ाइनल में जगह बनायी अंडर 11 में राघव सक्सेना ने अंशुमन को हराकर फाइनल में जगह बनायी अंडर 11 गर्ल्स में धैर्य चावला ने प्रतिष्ठा को 15-6 15-9 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनायी इस प्रतियोगिता का कल समापन होगा इसमें पानीपत डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार व मुख्य अतिथि एस एस दत्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर , महासचिव दिनेश संदुजा ,ओ. पी. रानोलीया,सतीश महाजन,मुकेश मदान, भूपेंदर नादल, रामफल शर्मा डाहर ,विपिन शर्मा ,सुधांशु , अजय नादल, अरविन्द काजला आदि सदस्य मौजूद थे ।

Comments