Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मई, रोगी के इलाज में नर्स की भूमिका बहुत अहम होती है। रोगी को सही समय पर दवाइया देना, उनके खान पान का ध्यान रखना तथा रोगी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करना ये सब काम नर्स पूरी तन्मयता से करती है ।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय   नर्स दिवस के अवसर पर नागरिक अस्पताल में नर्सों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कही। डा अर्चना ने नर्सों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तथा सभी नर्सों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विदित रहे डा अर्चना गुप्ता प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की समानीत कर उनका उत्साहवर्धन करती है।अपने संबोधन में डा अर्चना ने कहा कि रोगी के इलाज में नर्स की भूमिका इसी प्रकार महत्वपूर्ण होती है जिस प्रकार भवन की नींव की ईट।डा अर्चना ने आगे कहा की ये नर्स ही होती है जो रोगी को मां व बहन का प्यार देकर भावनात्मक तौर पर मजबूत  करती है।
डा अर्चना ने नर्सों   के कोरोना काल में की गई सेवाओं को याद करते हुए कहा की इस महामारी काल में नर्सों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए रोगियों की पूरी लगन से सेवा की  जी अति सराहनीय है। डा अर्चना ने कहा की मैं स्वयं डा हु मै एक नर्स के काम का महत्व बखूबी समझती हु।
डा अर्चना ने सिस्टर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत आहूजा कहा की आज पानीपत का नागरिक अस्पताल क्षेत्र में प्रसूति के मामले एक गौरवपूर्ण स्थान रखता है इसमें नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने सभी नर्सों को बधाई दी।
इस अवसर उनके साथ जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,मंडल अध्यक्ष हरिश कटारिया, मंडल महामंत्री सतीश मेहता ,अजीत दहिया एडवोकेट, अजय पूनिया, अशोक गुंबर व वरिंदर तनेजा तहसील कैंप मौजूद रहे।

Comments