नजदीकी अटल सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.सेंटर) में जाकर अपने परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाएं।
BOL PANIPAT, 26 जून। परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाने के लिए सरकार ने पोर्टल खोला हुआ है, जिन्हें भी अपने परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाना है वे अपने नजदीकी अटल सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.सेंटर) में जाकर अपने परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले भर में सभी गांव एवं वार्ड में मौजूद अटल सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.सेंटर) में परिवार पहचान पत्र में अपडेट करवाने के लिए आवेदन मंगलवार व बुधवार को भी किए जा सकेंगे।
अपडेट चेक करने के लिए पहुंचे अंत्योदय केंद्र
एडीसी वीना हुड्डा ने बताया कि जिन लोगों ने पहले से अपने परिवार पहचान पत्र में संशोधन करवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। वे अपडेट चेक करने के लिए जिला सचिवालय स्थित अंत्योदय केंद्र में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीपीपी के कारण आई पैंशन सम्बंधी समस्या के सम्बंध में भी जिला सचिवालय स्थित अंत्योदय केन्द्र में सम्पर्क कर अपना समाधान करवा सकते हैं।

Comments