एनवी आर्चरी अकादमी में लड़कों व लडकियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.
BOL PANIPAT : दिनांक 28/08/23 को एन.वी. आर्चरी अकादमी में लड़कियों का जिला स्तरीय अंडर 14, अंडर 17 ,अंडर 19 व लड़कों व लडकियों की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ |प्रतियोगिता का उद्घाटन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने किया। संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आगामी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए पानीपत जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में पानीपत जिले के विंभिन्न स्कूलों से आए लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ग लडको में शैलेश्वर MASD स्कूल ने इंडियन राउंड में गोल्ड व हार्दिक (st. xavier) ने सिल्वर तथा परीक्षित कादयान (BVPS स्कूल ) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया व राज्य स्तर की टीम में अपनी जगह बनाई | वही दूसरी औऱ अंडर 14 वर्ग रिकर्व राउंड में आदी भाटिया( PIET HUDA) ने प्रथम व कार्तिक(DWPS) ने दूसरा तथा विशेष (BVPS) ने तिरसा स्थान हासिल किया और कंपाउंड राउंड में प्रियांशु (श्री चैतन्य स्कूल ) ने प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई तथा अंडर 14 वर्ग में गोरिषा (PIET HUDA) ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया | अंडर 17 इंडियन राउंड में अहान (BVPS ) school ने प्रथम तथा रिधम (PIET NFL SCHOOL )ने दूसरा स्थान हासिल किया| रिकर्व राउंड लडको में राहुल ने प्रथम तथा आर्यन ने दुसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई | अंडर 17 कंपाउंड राउंड में सितांशु (BVPS) प्रथम स्थान हासिल किया | लड़कियों में में भव्या ने प्रथम अवि ने दूसरा तथा यशस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया वही दूसरी और अंडर 19 इंडियन वर्ग में गुरुदयाल (जीएसएस किवाना ) ने प्रथम तथा माधव (PIET NFL ) ने दूसरा स्थान हासिल किया अंडर 19 रिकर्व वर्ग में दक्ष वर्मा (GSS school ) ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा कंपाउंड वर्ग में हर्षित (SDVM) ने प्रथम स्थान पर अपनी जगह
इस मौके पर श्री चेतेनिया स्कूल के प्रिंसिपल स्वाती व वाईस प्रिंसिपल अनुपम ने बच्चो को मैडल देकर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद में शुभकामनाएं व खिलाड़ियों को भविष्य में भी हर संभव प्रोत्साहन का आश्वासन दिया।पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा और मुझे उम्मीद है की राज्य स्तर पर भी पानीपत जिले की लडकिया का अच्छा प्रदर्शन रहेगा | इस मौके पर st. xavier स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग के H.O.D. विकास शर्मा , अशोक (BVPS ) सुमन कुनाल प्रित्युश यश , कार्तिक व अन्य अध्यापक मौजूद रहे |

Comments