नेहरू युवा केन्द्र पानीपत द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
BOL PANIPAT , 9 फरवरी – नेहरू युवा केन्द्र पानीपत द्वारा शहर के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला के अलग – अलग भागों से कई टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति व लोकगीतो को ध्यान में रखते हुए टीमों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा उपस्थित रही और उन्होंने निर्णायक की भूमिका भी निभाई । उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रही नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से जिला युवा अधिकारी स्नेहलता व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक कानिका त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद किया।

Comments