Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


धान की कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों को ना जलाएं : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अक्टूबर–कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ धारा 144 एवं प्रदूषण नियंत्रण की धारा 188 के तहत कार्यवाही करते हुए कवी गांव के किसान के खिलाफ थाना मतलौडा में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी जिसके तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जगबीर पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन एफआईआर के तहत भी किसानों की गिरफ्तारी की जाएगी।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि वे धान की कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों को ना जलाएं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फसल अवशेष ना जलाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए इन सीटू या एक्स सीटू में प्रति एकड़ 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। उपायुक्त ने कहा की फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।

Comments