Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पी.एम. कुसुम योजना के तहत खेतों में सौर ऊर्जा से लहलहाएंगी फसलें: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 फरवरी। डी.सी. सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मेंं सौर ऊर्जा का उपयोग कर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को सौर ऊर्जा प प पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के उद्धारिकरण के लिए एक अहम पहल की है जो किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। राज्य सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान यानी पी.एम.-कुसुम योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत सौर ऊर्जा से सिंचाई, किसानों की सुरक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई का अवसर प्रदान किया है। डी.सी. ने बताया कि कुसुम-ए योजना अन्नदाता से ऊर्जादाता व कुसुम-सी योजना प्रथक कृषि फीडरों का सौर ऊर्जीकरण है, जिसके तहत किसानों को दिन के समय कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पानी और बिजली की बचत करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक ट्यूबवैलों की जगह सोलर पंप सैट और सिंचाई के पुराने पैटर्न की जगह माइक्रों इरीगेशन पर फोकस किया जा रहा है। अब किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई करने के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और अब खेतों में किसानों की फसलों सौर ऊर्जा चालित पंप से लहलहाऐंगी।

Comments