Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मंडल आयुक्त राजीव रत्न ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 24, 2024 Tags: , , , , , ,

-फसल अवशेष जलाने वालों को बख्सा नहीं जायेगा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
-वीडियो कांफ्रेंस में जिला स्तर की समस्याओं के निस्तारण के दिये निर्देश

BOL PANIPAT , 24 अक्टूबर। मंडल आयुक्त राजीव रत्न ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को अधिकारियों को आम जन की शिकायतों का व पैंडिग मामलों का शीघ्रता से निस्तारण कराने के निर्देश दिये। मंडल आयुक्त ने उपायुक्तों से फसल अवशेषों की घटनाओं पर भी बात की व उन्हें रोकने के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंडल आयुक्त को आश्वासन दिया की आम जन की शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा। उपायुक्त ने रैवन्यु विभाग से जुड़े मामलों से भी अवगत कराया। मंडल आयुक्त ने एसडीएम समालखा व पानीपत से मामलों को जल्द से निपटाने को कहा।
    उपायुक्त ने बताया कि जिले में फसल अवशेष की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। गांव स्तर से लेकर जिला स्तर तक निगरानी बरती जा रही है। आरोपी किसानों का चालान भी किया गया है। अब तक 28 के करीब फसल अवशेष के मामले सामने आये है। 7 किसानों पर एफआई आर भी दर्ज किया है। उपायुक्त ने बताया कि 8 के करीब किसानों का चालान भी हुआ है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएफएससी नीतू, डीडीए आत्मा गौदारा, तहसीलदार सौरभ, ललीता आदि मौजूद रहे।

Comments