पाइट एनसीआर में दिव्या/ तान्या और नैंसी गर्ग को मिस फेयरवेल का खिताब
BOL PANIPAT : समालखा – पाइट एनीसीआर कॉलेज में बीए, बीकॉम के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल व प्रिंसिपल डॉ.दीपक राज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बीए इकॉनोमिक्स से दिव्या, बीए इंग्लिश से तान्या और बीकॉम से नैंसी को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। बीए इकॉनोमिक्स से चिराग, बीए इंग्लिश से नमन और बीकॉम से निपुण को मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड दिया गया। बीकॉम के अंकुश को मिस्टर पर्सनैलिटी एवं बीकॉम ऑनर्स से विशाखा को मिस गॉर्जियस चुना गया। सामाजिक सरोकार के कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राकेश तायल ने कहा कि कॉलेज लाइफ आपको बहुत कुछ सीखाती है। जीवन में हमेशा विनम्र रहें। मेहनत से ही सफलता हासिल होती है। इसका कोई शार्टकट नहीं होता।

Comments