एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में विश्वविधालय स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आगाज़ आज से
–कुरुक्षेत्र विश्वविधालय से सम्बद्ध 54 कालेजों के 210 से अधिक स्वयंसेवक और प्रोग्राम ऑफिसर लेंगे आवासीय कैंप में भाग
–मुख्य अतिथि प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र करेंगे कैंप का उदघाटन
–संजय भाटिया सांसद करनाल लोकसभा कैंप के उदघाटन सत्र की करेंगे अध्यक्षता
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के एनएसएस पाठ्यक्रम के अनुसार विश्वविधालय स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आगाज़ आज से होगा जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र करेंगे । संजय भाटिया सांसद करनाल लोकसभा कैंप के उदघाटन सत्र में बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे । गेस्ट ऑफ़ ऑनर राजेश गोयल प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दिनेश कुमार राज्य एनएसएस ऑफिसर (एसएनओ) हरियाणा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, कैंप सेक्रेटरी डॉ राकेश गर्ग और कैंप समन्वयक डॉ आनंद कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविधालय सम्पूर्ण कैंप का मार्गदर्शन करेंगे । 5 से 11 मार्च तक चलने वाले इस आवासीय कैंप में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र से सम्बद्ध 54 कालेजों के 210 से अधिक स्वयंसेवक और प्रोग्राम ऑफिसर भाग लेंगे । कैंप में शिक्षा, समाजसेवा, खेलों और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां और ख्याति प्राप्त करने वाले विद्वान पधारकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और उनके ज्ञान में वृद्धि करेंगे । कैंप में एनएसएस कार्यकर्ताओं को समाज को सही दिशा दिखाने तथा बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए जागरुक और प्रेरित किया जाएगा । सात दिवसीय शिविर में प्राप्त जानकारी और अनुभव का लाभ उठाकर स्वयंसेवक समाज हित के कार्य करने में सक्षम होंगे । ऐसे कैंप एनएसएस विद्यार्थियों को समाज की सेवा करने की प्रेरणा और जज्बा देते है और उनकी चहुमुखी प्रतिभा का विकास करते है । सामुदायिक सेवा के माध्यम से ही छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है और उनमें सामुदायिक समझ की भावना पैदा होती है । कैंप के दौरान विभिन्न कार्यशालाओं और सेमिनार के अलावा मेडिकल चेकअप, ऐतिहासिक भ्रमण, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकार के मुद्दों आदि का आयोजन किया जाएगा । विदित रहे कि इस कैंप की मेजबानी का गौरव कॉलेज को प्राप्त हुआ है जो कॉलेज के एनएसएस इतिहास का एक यादगार और गौरवपूर्ण पल है । यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि हमारे युवाओं में उर्जा और जोश की कोई कमी नहीं है और इसी उर्जा का सकारात्मक बोध और प्रयोग वे इस कैंप में सीखेंगे । राष्ट्र में रहने वाले निवासियों के बीच जाति, पंथ, क्षेत्र और भाषा का भेदभाव किए बिना उनकी मदद करना और उनके दुखों को कम करना ही एनएसएस का मूल भाव है । राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कैंप का उद्धेश्य विद्यार्थियो की सामाजिक चेतना को जागृत करना और उन्हें विशेष अवसर प्रदान करना है ताकि वे लोगों के साथ मिलकर कार्य करके समाज का भला करें । इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और वे जीवन जीने का सलीका भी सीख पायेंगे । एनएसएस जन सेवा करने का सबसे सशक्त माध्यम है । सात दिवसीय एनएसएस शिविर से युवाओं को समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर मिलेगा जिससे वे भविष्य में समाज और देश हित के कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे ।
डॉ राकेश गर्ग प्रोग्राम ऑफिसर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से प्राप्त प्रमाण पत्र स्वयंसेवकों के अच्छे भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे । स्वयंसेवक शासकीय तथा गैर-शासकीय सेवाओं को पाने में इन प्रमाण पत्रों का प्रयोग कर सकते हैं ।
इस अवसर पर डॉ संतोष कुमारी, डॉ एसके वर्मा, डॉ पवन कुमार, प्रो मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल, चिराग सिंगला उपस्थित रहे ।

Comments