Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में गणित विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने पोस्टरों को ऑनलाइन प्रेजेंट किया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि गणित  एक ऐसा विषय है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हर क्षेत्र से जुड़ा  है “Mathematics in Daily Life” पर आधारित पोस्टरों की ऑनलाइन प्रस्तुति देखकर उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि पैदा होती है |

विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया की ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग करने में देश के विभिन्न कॉलेजो के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया | इस तरह की प्रतियोगिताओं का विद्यार्थियों को जीवन में लाभ उठाना चाहिए | उन्होंने बताया की विद्यार्थियों ने गोल्डन अनुपात, मैथमेटिक्स Everywhere Fibonacci Sequence और भी अनेक विषयों से सम्बंधित पोस्टर प्रेजेंट किये |

निर्णायक मंडल में डॉ. सुचेता, चेयरपर्सन, Deptt. of Applied Sciences, Punjab Engineering College, Chandigarh जी ने अहम् भूमिका निभाई | प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनप्रीत कौर दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र दूसरा स्थान सोनल, आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय  , पानीपत और तृतीय स्थान ज्योति, जी वी एम कॉलेज, सोनीपत ने प्राप्त किया |

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता विद्यार्थियों और गणित विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी | विजयी विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा नकद राशि व ई. प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए | इस आयोजन को सफल बनाने में प्रो. कनक शर्मा, प्रो. मनीष, प्रो. मानसी, प्रो. दीपाली का अहम् योगदान रहा |

इस अवसर पर प्रो. सौरव, प्रो. कोमल, प्रो. साक्षी, प्रो. भावना और प्रो. कीर्ति मौजूद रहे |   

Comments