Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


डॉ. शशि प्रभा मलिक  को प्राचार्य पद का कार्यभार दिया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग  की दीनबंधु छोटू राम विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति होने पर कॉलेज उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक  को प्राचार्य पद का कार्यभार दिया गया | इस अवसर पर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण मिगलानी, रवि गोसाईं ,  परमवीर धींगरा, रमेश नागपाल एवं  डॉ. अजय कुमार गर्ग  ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा का स्वागत किया | नवनियुक्त प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि  मैं इस पद की गरिमा का  पूरी निष्ठा ईमानदारी से बनाए रखूंगी | उन्होंने कहा कि मैं महाविद्यालय की उन्नति के लिए सदा प्रयासरत रहूंगी |  इस अवसर पर डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. राजेश, डॉ. जोगेश, डॉ. अंजलि  एवं प्रो. ईरा गर्ग आदि प्राध्यापक मौजूद रहे | 

Comments