Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए शार्क टैंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बी. कॉम. फाइनल इयर के विद्यार्थियों के लिए शार्क टैंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रीतिका, निखिल, छत्रराज द्वितीय स्थान पर गरिमा, यतन व शिवम तथा तृतीय स्थान पर अंजलि, शीतल व सिमरन जीत रही । सभी विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया । सबके बिजनेस आइडिया बहुत यूनिक व  इंटरेस्टिंग थे । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकाला जा सकता है और भविष्य में उन्हें बेहतर व्यवसाय बनाने में मदद करेगा | वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित  शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य employee  बनना न होकर एंटरप्रेन्योर  बनना होना चाहिए जिससे हमारे देश और समाज को और विकास की ओर ले जाया जा सके। और इसके अतिरिक्त डॉ. सुनित शर्मा जी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी व  सर्टिफिकेट्स वितरित किए गए इस प्रतियोगिता का आयोजन फाइनल ईयर के मेंटर  प्रो. अजय पाल सिंह व प्रो. पूजा डुडेजा ने किया |

Comments