Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


नशे की पुड़िया बनाकर के बाहरी कॉलोनियों में चौक चौराहों पर बेच रहे हैं नशे के व्यापारी : राणा 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज मनमोहन नगर बबैल रोड पर शिव मंदिर धर्मशाला में नशा मुक्ति समाज कार्य समिति की बैठक रिटायर्ड प्रोजेक्ट ऑफिसर अजय सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में संपन्न हुई मंच संचालन कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने किया इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए समिति के प्रधान राजकुमार राणा ने कहा है कि नशे के खिलाफ हमारा आंदोलन 6 महीने से जारी है उन्होंने कहा है कि प्रशासन के सहयोग से कई नशा बेचने वाले पुलिस के गिरफ्त में आए हैं उन्होंने कहा कि हमारा अभियान लगातार बाहरी कॉलोनियों में जारी रहेगा क्योंकि बाहरी कॉलोनियों के लोग ही से ज्यादा प्रभावित है इस अवसर पर रिटायर्ड एपीआरओ अजय सिंह एडवोकेट ने कहा है कि नशा  एक बहुत बड़ी बीमारी है इसकी चपेट में खासकर नौजवान तब का आ रहा है हमें घर घर जाकर के नौजवानों को समझाना होगा ताकि भविष्य की पीढ़ी को बचाया जा सके क्योंकि नौजवान ही देश की रीड की हड्डी है और देश का भविष्य है अगर हमारा भविष्य ही सुरक्षित नहीं होगा तो यह हमारे लिए और देश के लिए ठीक नहीं होगा हम सभी को खासकर नई पीढ़ी को बचाने के लिए आगे आना होगा बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक सतपाल राणा ने कहा है कि पानीपत की बाहरी कॉलोनियों में नशे के सौदागरों ने पांव पसार लिए हैं यह समाज विरोधी लोग बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं और नशे की लत से कहां पर घर बर्बाद हो रहे हैं यह लोग नशे की पुड़िया बनाकर के बाहरी कॉलोनियों में चौक चौराहों पर बेच रहे हैं हम सभी लोगों को जागरूक होना करके इन लोगों के खिलाफ अभियान चलाना होगा उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर कोई समाज विरोधी लोग यह गलत कार्य है आपके आस पड़ोस में कर रहे हैं तुरंत इसकी सूचना समिति के पदाधिकारियों को दें ताकि प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज किया जा सके इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया इस मौके पर चंद्रभान राठी राम सिंह राणा बिट्टू प्रजापत सतीश सैनी मदन राणा अभिषेक मनोज गर्ग विकास अग्रवाल प्रदीप राणा पिंटू राणा जयपाल अशोक नंबरदार संतोष शर्मा एक्स एमसी काला बग्गी वाला संतोष शर्मा जसवीर राणा आदि लोग उपस्थित थे

Comments