10.82 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 21 अप्रैल : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने काबड़ी रोड पर चौक के पास एक युवक को 10.82ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन नगर निवासी नितिन के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी कोर्ट के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि काबड़ी से पानीपत रोड पर चौक के पास अर्जुन नगर निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर काबड़ी की और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नितिन पुत्र धर्मबीर निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 10.82ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए 8/10 दिन पहले दिल्ली में एक महिला से 20 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और सोमवार को बची 10.82ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए पानीपत से काबड़ी रोड पर चौक के पास ग्राहक की फिराक में धूम रहा था। थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नितिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments