Monday, May 4, 2026
Newspaper and Magzine


बिहौली गांव के खेतों में मजदूर रणजीत की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार. पत्नी के साथ गलत होने के शक में की थी हत्या.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 04 मई : बिहौली गांव के खेतों में हुई मजदूर रणजीत की हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश कर सीआईए वन पुलिस ने रविवार देर शाम को आरोपी को समालखा में फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के सतडोंग गांव निवासी विनोद ऋषि उर्फ प्रमोद के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने सोमवार को जिला सचिवाल स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना बापौली में बिहौली निवासी जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके पास रणजीत पुत्र सिबरत निवासी नया टोल गंगेली पूर्णिया बिहार खेत में करीब 10 साल से काम कर रहा था और खेत में बने टयूबेल के कोठड़े में ही रहता था। भतीजे अमित को खेत में काम करने के लिए एक मजदूर की जरूरत थी। उसने रणजीत को मजदूर लाने के लिए कहा था। रणजीत ने 18 अप्रैल को अपने जानकार विनोद को काम पर बुलाया था। जो परिवार के साथ खेत में कोठड़े के उपर बने कमरे में रहने लगा। 27 अप्रैल को सुबह करीब 7:30 बजे वह खेत में गया तो कोठड़े के आगे बने बरामदे में काफी खून बिखरा मिला। उसने रणजीत और विनोद को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आस पास देखा तो करीब 50 मीटर दूर रतन के खेत में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो रणजीत का शव था। उसके चेहरे, हाथ, छाती व गर्दन पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे। शरीर से खून निकला हुआ था। उसने विनोद व उसके परिवार की तलाश की वह नहीं मिला। उसे शक है रणजीत की हत्या विनोद व उसकी पत्नी ने मिलकर की है। थाना बापौली में जिले सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदार सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंपी थी। सीआईए वन टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी विनोद को समालखा में फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रणजीत की धारदार हथियार से हत्या करना स्वीकारा।

पत्नी के साथ गलत होने के शक में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया रणजीत ने ही उसको खेत में काम दिलाने की बात कहकर बिहौली बुलाया था। वह18 अप्रैल को पत्नी व बच्चों को लेकर बिहौली गांव में आ गया था। यहा रणजीत ने उसको अपने मालिक के भतीजे अमित के खेत में काम दिलवा दिया था। वे खेत में बने कोठड़े में ही रहते थे। 26 अप्रैल की रात उसने और रणजीत ने कोठड़े पर एक साथ बैठकर शराब पार्टी की। उसे शक था कि रणजीत उसकी पत्नी के साथ गलत है। इसी शक के चलते उसने देर रात कोठड़े से धारदार हथियार उठाकर रणजीत पर हमला कर गर्दन, चेहरा व छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रणजीत बचने के लिए भागा
तो उसने पीछा कर करीब 50 मीटर दूर उसे पकड़ लिया और दोबारा से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर धारदार हथियार को मौके पर छोड़कर पत्नी व बच्चों को लेकर रात को ही खेत से फरार हो गया था।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू व गंडासी) पुलिस टीम द्वारा पहले की मौके से बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विनोद ऋषि उर्फ प्रमोद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply