जानलेवा हमला कर लूट करने के मामले में आरोपियो को अवैध देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी से गहनता से पूछताछ की
BOL PANIPAT : 02 जूलाई 2022, दुकानदार पर गोली चला जानलेवा हमला कर लूट करने के मामले में आरोपियो को अवैध देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने की गहनता से पूछताछ। आरोपी रूपेंद्र उर्फ नन्हा पुत्र कृष्ण निवासी बरोना सोनीपत दिल्ली में हत्या की एक वारदात के संबंध में तिहाड़ जेल में बंद था।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया 16 सितंबर 2021 की देर शाम समालखा में चुलकाना रोड पर किरयाना दुकान संचालक विनोद सिंगला व फ्रुट दुकान संचालक नीशु उर्फ बिल्लू पर अज्ञात बदमाश पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए वारदात के महज तीन दिन के दौरान ही सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने वारदात का पर्दाफास करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शिवम उर्फ राजा निवासी चुलकाना, मोहित निवासी बलींयाली भिवानी, अमन उर्फ अमनी व रोहित उर्फ जाटराम निवासी अलेवा जीन्द, विशाल उर्फ अण्डा, आशु, लोकेश उर्फ लुकी व दीपक सहित कुल 8 आरोपियों को वारदात में प्रयोग किये 4 अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया गया था।
पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी रोहित उर्फ जाटराम से खुलासा हुआ था की वारदात में प्रयोग किया एक अवैध देसी पिस्तौल अपने दोस्त रोहित उर्फ बच्ची पुत्र हरपाल निवासी झट्टीपुर समालखा व दो अवैध देसी पिस्तौल रूपेंद्र उर्फ नन्हा पुत्र कृष्ण निवासी बरोना सोनीपत से लेकर आया था।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को गत दिनों पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी रूपेंद्र की धरपकड़ के लिए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। पुलिस टीम को गत दिनों सूचना मिली की आरोपी रूपेंद्र को बिते दिनो हत्या के मामलें में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी रूपेंद्र दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आरोपी रूपेंद्र को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। पुलिस पुछताछ में अरोपी रूपेंद्र ने रोहित उर्फ जाटराम को दो अवैध देशी पिस्तौल देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी रूपेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments