Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर को 480 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जून 2025, थाना शहर पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत थाना शहर के सामने एक नशा तस्कर को 480 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रवीन के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि थाना शहर पुलिस को रविवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रवीन अपनी दिव्याग की रिक्शा की सीट पर मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए संजय चौक की तरफ से आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने थाना के सामने नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संजय चौक की और से दिव्यांग की रिक्शा में एक युवक आया। जिसको रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रवीन पुत्र हरपाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की मोजूदगी में युवक की रिक्शा में रखे बैग की तलाशी ली तो गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 480 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बरामद गांजा ट्रक युनियन में एक अज्ञात ड्राइवर से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments