Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जानकारी देकर जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस ने वीरवार को बराना गांव स्थित आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशे से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही यह भविष्य को भी खतरे में डालता है। नशे की लत न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि यह परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न करती हैं।
विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें नशे से दूर रहना होगा। नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं।
युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारे प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस टीमों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के क्रार्यक्रम आयोजित कर जिसमे नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

Comments