Tuesday, June 30, 2026
Newspaper and Magzine


उत्तराखंड निवासी नशा तस्कर 270 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जून : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर उत्तराखंड निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव कथ्यान डिमाड़ निवासी आकाश ठाकुर के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध एक युवक चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान आकाश ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी कथ्यान डिमाड़ देहरादून, उत्तराखंड के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की जींस पेंट की तलाशी ली तो पन्नी में पैक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 270 ग्राम पाया गया।

उत्तराखंड से लाया अफीम
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाना चाहता था। उसने कुछ दिन पहले उत्तराखंड के उत्तरकांशी में एक युवक से उक्त अफीम कम कीमत पर खरीदी थी, और सोमवार को बेचने के लिए पानीपत आया था। देर शाम वह चौटाला रोड पर श्रमिकों को अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी आकाश ठाकुर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड में मादक पदार्थ बेचने का एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

Comments


Leave a Reply