नशे में धुत कैंटर चालक ने नाका पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर
BOL PANIPAT : पानीपत के समालखा कस्बे में जीटी रोड पर करहंस मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने नाका पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही को गंभीर चोटें आई। वहीं, टक्कर लगने से सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान जगशेर सिंह निवासी जिला संगरुर पंजाब के रुप में बताई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 332, 353, 186, 308 व 427 के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments