सड़क हादसे में छात्र की मौत
BOL PANIPAT : स्कूल में टीचर्स डे मना कर घर वापस लौट रहे दो छात्रों के साथ जीटी रोड पर दमकल विभाग के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आ गया। इस सड़क हादसे में ऋषि नामक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी जशनदीप सिंह घायल हो गया।

सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब एक्टिवा सवार जशनदीप सिंह और ऋषि मॉडल टाउन के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर्स डे मना कर घर वापस लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीटी रोड पर दमकल विभाग के सामने खड़ी एक कार के चालक ने अचानक ही कार का दरवाजा खोल दिया। कार के दरवाजे से टक्कर होने की वजह से स्कूटी सवार छात्र सड़क पर गिर गए इस बीच पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस का पहिया एक छात्र पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र इस हादसे में घायल हो गया राहगीरों ने आनन-फानन दोनों छात्रों को पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां घायल छात्र का इलाज चल रहा है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि(16) तहसील कैंप के रामनगर क्षेत्र का रहने वाला था। वह दो भाइयों में छोटा था उसका दूसरा भाई यीशु चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है उसके पिता वेद प्रकाश बल्लभगढ़ स्थित गद्दे बनाने वाली सफारी कंपनी में मार्केटिंग विभाग में कार्यरत हैं।

Comments